Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश का मौसम (AI generated Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से झारखंड की तरफ लौटने के कारण सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई. पश्चिमी हवा चलने से मॉनसूनी हवा वापस आयी. इसका असर यह हुआ कि सबसे अधिक रांची में 61 मिमी बारिश हुई, वहीं वज्रपात से चांडिल व पश्चिमी सिंहभूम में दो महिलाएं समेत तीन की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

वज्रपात से तीन की मौत, भारी बारिश का अलर्ट 

चांडिल में खेत में धान की निकाई कर रहीं तीन महिलाएं वज्रपात की चपेट में आ गयीं. इनमें दो महिलाएं सोनमनी महतो और मुक्त महतो की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. इसके अलावा चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया आदिवासी टोला में तालाब से घर लौट रहे सुखलाल हेंब्रम (48 वर्ष) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के लगभग सभी जिलों में आठ से 11 सितंबर तक मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश होगी. नौ और 10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. 

9 और 10 सितंबर को कई जिलों में येलो अलर्ट

9 सितंबर को रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. बारिश के समय खेतों में न जाने की अपील की गयी है. 

ये भी पढ़ें: सरयू ने खाेले राज - राघव और बन्ना गुप्ता में होती थी गंभीर बातचीत, यहां जानें कॉल रिकॉर्डिंग में ऐसा क्या है...

ये भी पढ़ें: खेल रहे बच्चों की गेंद झाड़ियों में गयी, अंदर देखा तो मिला नरकंकाल, सनसनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola