कोलकाता में नकली नोटों की छपाई, एसटीएफ ने 3 सप्लायर को किया अरेस्ट

बंगाल के दक्षिण 24 परगना में अर्धनिर्मित 100 के नोटों का बंडल. फोटो : प्रभात खबर
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नकली नोटों की छपाई करने वाले गिरोह का पता चला है. कोलकाता पुलिस की एसटीएफ को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उसने उस जगह रेड की, जहां नकली करेंसी की प्रिंटिंग हो रही थी. कोलकाता के पाटुली में पकड़ाये नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह की निशानदेही पर दक्षिण 24 परगना गयी एसटीएफ की टीम वहां की व्यवस्था देखकर दंग रह गयी.
कोलकाता शहर में धड़ाधड़ नकली नोटों की छपाई चल रही थी. इसका खुलासा तब हुआ, जब नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान अयन नाग उर्फ विक्की (33), आलोक नाग उर्फ बापी (58) और श्याम बाबू पासवान (36) के रूप में हुई है. तीनों की गिरफ्तारी पाटुली इलाके से हुई.
आरोपी 28 जनवरी तक एसटीएफ की हिरासत में भेजे गये
एसटीएफ ने इनके कब्जे से 9,200 रुपए के नकली नोट बरामद किये. इनमें 100 रुपए के 2 नकली नोट, 200 रुपए के 10 और 500 रुपए के 14 नकली नोट शामिल हैं. बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया. अदालत ने तीनों को 28 जनवरी तक एसटीएफ की हिरासत में भेज दिया.

ऐसे हुआ खुलासा?
एसटीएफ को खबर मिली थी कि पाटुली इलाके में 3 युवक संदिग्ध हालत में देखे गये हैं. उन्हें पकड़कर पूछताछ की गयी, तो उनके कब्जे से 9200 रुपए के नकली नोट बरामद हुए. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर में तेघरिया के रामकृष्ण पल्ली के दक्षिण पाड़ा में नकली नोट छापने की मशीन लगा रखी है. वहीं से नकली नोट छापकर मार्केट में सप्लाई करने पाटुली आये थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
50, 100 और 200 रुपए के नकली नोट छाप रहा था गिरोह
इतनी जानकारी मिलने के बाद उनके बताये ठिकाने पर एसटीएफ की टीम ने रेड मारी. यहां से नोट छापने की मशीन के साथ-साथ आधे छपे नकली नोट भी जब्त किये गये हैं. हैरानी की बात यह है कि गिरोह 50 रुपए, 100 रुपए और 200 रुपए मूल्य के नोटों की ज्यादा से ज्यादा छपाई कर रहा है.

नोट छापने की मशीन के साथ नकली नोट जब्त
एसटीएफ ने बैंकशाल कोर्ट को बताया कि उसे 3 स्कैनर सह कलर प्रिंटर, 2 सफेद कागज, जिनमें प्रत्येक में 100-100 रुपए के 3 नोट प्रिंटेड थे, मिले हैं. 500 रुपए की प्रिंट वाला सादा कागज, 50 रुपए के नोट छापने वाले 2 कागज, 100-100 रुपए के 84 नोट, 200 रुपए के 14 नोट मिले हैं. 8 नोट 500-500 रुपए के हैं. ये सभी जाली नोट (Fake Currency) हैं. एसटीएफ ने 22 हजार रुपए (असली नोट) भी जब्त किये हैं. आरोपियों से पूछताछ जारी है.
इसे भी पढ़ें
संदेशखाली : होटल से नौ करोड़ के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार
3.08 लाख रुपये के नकली नोटों की खेप जब्त की गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




