बिहार में दो सड़क हादसे में तीन की मौत, कहीं दो बाइकों की टक्कर तो कहीं पेड़ से जा टकराई बुलेट

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन

Bihar Road Accident: फतुहा-बिहटा मार्ग और छपरा में सड़क हादसों ने एक बार फिर जानलेवा तेज रफ्तार की चेतावनी दी. दो बाइक की टक्कर में फतुहा-बिहटा मार्ग पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. वहीं छपरा में अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने पर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: फतुहा-बिहटा दनियावां सरमेरा सड़क मार्ग (एसएच-78) पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ऐमन बिगहा जमालपुर गांव के सामने दो बाइक आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस हादसे में पचरुखिया थाना क्षेत्र के चकसूरत नगीना टोला निवासी शंकर राम (37) और धनरुआ थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी रवि कुमार (25) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में नालंदा जिले के चिकिसौरा थाना के दल्लू बिगहा निवासी सूरज कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है.

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

बताया जाता है कि शंकर राम अपने साले सूरज कुमार के साथ बाइक से बेलदारीचक की ओर जा रहा था. जैसे ही वे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ऐमन बिगहा जमालपुर के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों बाइक सड़क पर गिर गई और अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया. मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनके क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया.

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद शाहजहांपुर थानाध्यक्ष मुन्ना दास, दनियावां थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद, फतुहा पुलिस और फतुहा-2 एसडीपीओ संजीव कुमार दल बालम सहित फतुहा के प्रमुख रजनीश कुमार और सरपंच लालेंद्र चन्द्रवंशी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी ने मिलकर ग्रामीणों को समझाया और सड़क जाम हटवाया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसी भेज दिया गया. दुर्घटना ग्रस्त बाइकें पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली हैं.

छपरा में बुलेट हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

छपरा के जलालपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही फिर जानलेवा साबित हुई. कोठिया गांव निवासी विक्रमा सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अमित की बुलेट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद अमित कई घंटों तक सड़क पर तड़पते रहे. प्राथमिक इलाज की व्यवस्था समय पर नहीं हो सकी, जिससे उनकी मौत हो गई. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को मजबूत करने की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: होली से पहले बिहार के इस गांव में मातम, एक को बचाने में 6 बच्चों की नाला में डूबने से मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन