ePaper

कर्क राशिफल 16 जनवरी 2026: आज करियर में बढ़ेगा मान सम्मान, जानें कैसा रहेगा लव लाइफ

Updated at : 16 Jan 2026 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
kark Aaj Ka Rashifal
कर्क आज का राशिफल 16 जनवरी 2026

Kark Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? पढ़ें आज का कर्क राशिफल.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 16 January 2026: आज 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र आज मकर राशि मे विराजमान है. बुध और चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन शुक्रवार.

Kark Aaj Ka Rashifal कर्क आज का राशिफल

आज का दिन आपको इमोशनल कंट्रोल और इंटरनल स्ट्रेंथ देगा. आप हालात को गहराई से समझेंगे और बिना शोर किए सही फैसले लेंगे. जो बात लंबे समय से मन में चल रही थी, आज उस पर क्लैरिटी मिलेगी. शाम तक मन हल्का महसूस होगा.

करियर / बिजनेस: आज बैकएंड प्लानिंग और स्ट्रैटेजी पर फोकस रहेगा. आप जो काम चुपचाप कर रहे थे. उसका असर अब दिखने लगेगा. ऑफिस में कोई सीनियर आपकी समझदारी को नोट करेगा. बिज़नेस में पुराने क्लाइंट या रेफरेंस से फायदा हो सकता है.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. किसी अपने से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. आपकी केयरिंग नेचर रिश्तों में गर्माहट लाएगी.

लव लाइफ: आज दिल से की गई बात असर करेगी. पार्टनर को आपका सपोर्ट महसूस होगा. सिंगल हैं तो आज किसी की सादगी और समझदारी आपको आकर्षित कर सकती है.

स्वास्थ्य: मेंटल पीस बेहतर रहेगा. हल्की थकान या लो एनर्जी महसूस हो सकती है,थोड़ा आराम और सुकून भरा समय जरूरी है.

आज की सावधानी: पुरानी बातों को बार-बार न दोहराएं . हर बात को दिल पर न लें

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय

आज प्रदोष व्रत है, इसलिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष फल देगी.
शिव–पार्वती संयुक्त पूजन: संध्या काल में शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध मिलाकर अभिषेक करें. बेलपत्र, सफ़ेद पुष्प और अक्षत अर्पित करें.
प्रदोष मंत्र जाप: “ॐ नमः शिवाय 21 या 108 बार जाप करें. यह भावनात्मक असंतुलन और मानसिक तनाव को शांत करता है.
माता पार्वती अर्पण: लाल पुष्प या श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. यह रिश्तों में सुरक्षा और भावनात्मक स्थिरता बढ़ाता है.
दीपदान: घर या शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं. इससे मन की शांति और आत्मिक बल प्राप्त होता है. यह प्रदोष उपाय कर्क राशि वालों को भावनात्मक संतुलन , मानसिक शांति और सही निर्णय लेने की शक्ति देता है.

शुभ रंग: सफ़ेद
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 16 January 2026: माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष का महासंयोग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पूजा का शुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola