हजारीबाग लोकसभा से 17 उम्मीदवार, निर्दलीय भी आजमा रहे किस्मत

Updated at : 04 May 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग लोकसभा से 17 उम्मीदवार, निर्दलीय भी आजमा रहे किस्मत

स्क्रूटनी के बाद हजारीबाग संसदीय सीट पर 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे.

विज्ञापन

हजारीबाग.

स्क्रूटनी के बाद हजारीबाग संसदीय सीट पर 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में होंगे. इसमें भाजपा से मनीष जायसवाल, कांग्रेस से जय प्रकाश भाई पटेल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया अनिरुद्ध कुमार, बहुजन समाज पार्टी मो मोइनुउद्दीन अहमद, झारखंड पार्टी से राजकुमार उर्फ बबलू कुशवाहा, अखिल परिवार पार्टी के छठी देवी, समता पार्टी से भुवनेश्वर बेदिया, भारतीय आजाद सेना से प्रकाश सोनी, भागीदारी पार्टी पी से श्याम बिहारी प्रजापति, लोकहित अधिकार पार्टी से कुंज बिहारी कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से निशांत कुमार सिन्हा, निर्दलीय संजय कुमार मेहता, शशि भूषण केसरी, मो सिराज, बिनोद कुमार राणा, मनोज कुमार बेदिया, अभिषेक कुमार का नामांकन पत्र सही पाया गया. दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ. भारतीय सर्वजन विकास पार्टी के सुरेश राम उर्फ सुरेश ठाकुर और निर्दलीय प्रकाश कुमार का नामांकन पत्र रद्द हो गया.

सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी की बैठक :

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक चंद्रमोली शुक्ला और पुलिस प्रेक्षक नेल्ली कुमार सुब्रह्मंयम की अध्यक्षता में शनिवार को सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों की बैठक हुई. व्यय प्रेक्षक तंगीराला मुरलीधर, व्यय प्रेक्षक राजेश विठुल राव सेल्के, उपायुक्त नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, एसडीओ शैलेश लाल शामिल हुए. मतदान केंद्र स्तर पर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गयी. आचार संहिता की निगरानी राजनीति दलों और उम्मीदवारों का खर्च पर सतर्कता, पेड न्यूज से संबंधित विषयों पर विस्तृत से चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola