मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने पर जोर

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 May 2026 10:18 PM

विज्ञापन

विष्णुगढ़ में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला

विज्ञापन

विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन हुआ. शुरुआत प्रमुख जैबुन निशा, उप प्रमुख सरयू साव, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक उमेश कुमार राणा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी तिरीफुल टुडू, कृषक वैज्ञानिक योगेंद्र महतो, पौध संरक्षण पदाधिकारी चितरंजन सिंह, मुखिया लक्ष्मी कुमारी, विनोद रजक एवं नन्हकू महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को होने वाले लाभ की जानकारी दी. अन्य पदाधिकारियों ने खेती की बारीकियों से अवगत कराया. प्रमुख ने कहा कि मोटे अनाज की उपज बढ़ाने की जरूरत है. उप प्रमुख ने कहा कि प्लास्टिक बीमारियों की जड़ है. प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना होगा. विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि किसानों को तकनीक का उपयोग कर खेती करनी चाहिए. सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि किसानों की सेवा में पैक्स हमेशा तत्पर है. पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि हमें खेती के साथ-साथ बागवानी और पौधरोपण भी करना चाहिए. आत्मा के तकनीकी प्रबंधक ने कहा कि किसानों को बीज उपचार अनिवार्य रूप से करना चाहिए, ताकि खेती में नुकसान नहीं उठाना पड़े. कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए नवादा में कृषक पाठशाला खुल गयी है. मौके पर किसानों की कृषि संबंधी प्रश्नों का भी जवाब उपस्थित पदाधिकारी एवं कृषक वैज्ञानिकों ने दिया. मौके पर प्रगतिशील किसान एवं प्रखंड के सभी कृषक मित्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola