आग लगने से तीन दुकानें खाक

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से तीन दुकानें खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

विज्ञापन

बरही. बरही-गया रोड स्थित भामाशाह स्कूल मैदान के पास स्थित तीन दुकानें आग लगने से जल गयीं. इनमें धर्मदेव साव व विजय साव की सब्जी दुकान जलकर खाक हो गयीं. वह संतोष कुमार केसरी की हार्डवेयर की गुमटी को भारी नुकसान हुआ है. घटना में आशीष केसरी का ठेला भी जल गया. घटना 22 मई की रात करीब डेढ़ बजे की है. सूचना मिलने पर बरही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड को सूचना दी. जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. इससे वहां मौजूद अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गयीं. इस घटना में दुकानदार धर्मदेव साव ने करीब 1.5 लाख, विजय साव ने लगभग 1.30 लाख व हार्डवेयर गुमटी के मालिक संतोष केसरी ने चार लाख रुपये के नुकसान की बात बतायी. आग कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस कर रही है. उधर, पंचायत के मुखिया शमशेर आलम ने स्थानीय प्रशासन से भुक्तभोगी दुकानदारों को आर्थिक अनुदान दिये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola