150 दो पहिया वाहनों का कटा चालान

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 May 2026 10:19 PM

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

विज्ञापन

हजारीबाग. ट्रैफिक पुलिस ने दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलानेवालों चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस क्रम में बिना हेलमेट के चलनेवाले 98 दो पहिया वाहनों, ट्रिपल लोड चलनेवाले 22 दो पहिया वाहन, बिना इंश्योरेंस के 28 वाहन और बाइक चलाते समय मोबाइल से बात करते दो चालक को जुर्माना काटा गया. सीसीआर डीएसपी अमनारुल हक के नेतृत्व में यह अभियान चला. इसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप प्रसाद, पांच पुलिस पदाधिकारी एवं 10 गृहरक्षक शामिल थे. गठित टीम द्वारा झील त्रिमूर्ति चौक के पास वाहन चेकिंग की गयी. यह अभियान एसपी अमन कुमार के निर्देश पर चला.

मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन

चौपारण. बिगहा स्थित हनुमंत सेवा संस्थान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन विधायक मनोज यादव ने शनिवार को किया. उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर परिसर की भव्यता का अवलोकन किया. मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गढ़ पर निर्मित भव्य गुंबद श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. मंदिर परिसर की रंग-सज्जा और स्थापत्य शैली को देखकर लोगों को राजस्थान की वास्तुकला का अहसास हो रहा है.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola