शहर के नालों की सफाई शुरू

Updated:
विज्ञापन
शहर के नालों की सफाई शुरू

पहले दिन अभियान में लगे 71 सफाईकर्मी

विज्ञापन

हजारीबाग. नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों के मुख्य नाला की सफाई कार्य की शुरूआत शनिवार को की. पहले दिन 71 कर्मी सफाई अभियान में लगाये गये. नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीम बनाकर अलग-अलग वार्डों में नाला की सफाई कार्य में लगाया गया है. इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत करीब 150 अतिरिक्त सफाई कर्मी दैनिक मजदूरी पर रखे जायेंगे. इससे श्रमिकों को रोजगार मिलेगा. शहर के नाला व नाली की सफाई होगी. शहर में जल जमाव की समस्या से भी शहरवासियों को निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नाले की सफाई की जायेगी. कर्मियों की छह टीम बनाकर विभिन्न नाला की सफाई करायी गयी. इसमें वार्ड 11 के झिंझरिया पुल के पास नाले की सफाई, वार्ड 12 के साकेतपुरी नाला की सफाई, इंद्रपुरी चौक से झंडा चौक में सफाई करायी गयी. गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित दो वार्डों को जोड़ने वाले ड्रेनेज की भी सफाई की गयी. इसके अलावा अन्य वार्डों में भी सफाई करायी गयी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola