खड़ी बस में पिकअप ने मारी टक्कर, खलासी की मौत

Updated at : 31 Jan 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
खड़ी बस में पिकअप ने मारी टक्कर, खलासी की मौत

घटना शुक्रवार की सुबह बरही कोबरा पोस्ट के पास घटी.

विज्ञापन

बरही. एनएच-31 पर तिलैया से चतरा जा रही जय मां छिन्नमस्तिका यात्री बस को पीछे से एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी, जिससे बस के खलासी की मौत हो गयी. वहीं कई यात्री घायल हो गये. घटना शुक्रवार की सुबह तड़के बरही कोबरा पोस्ट के पास घटी. मृतक खलासी की पहचान विजय राम (पिता स्व युगल राम) के रूप में हुई है. घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, घटना के समय उक्त बस वहां रुक कर पैसेंजर उठा रहा था. खलासी पैसेंजर का सामान बस की डिक्की में रख रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन ने बस के पीछे ज़ोरदार टक्कर मार दी. घायलों में पिकअप का चालक संजय कुमार, मो आफताब, सुधा देवी, जूली कुमारी, सिंघानी देवी, कांति देवी शामिल हैं. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को बरही थाना ले आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola