हाथियों के बढ़ते हमले से बचाव को लेकर जिप सदस्य ने स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की

फोटो कैप्शन 22 बरकट्ठा 3 में - डीएफओ को मांग पत्र सौंपतीं कुमकुम देवी. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा में हाथियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए जिप सदस्य कुमकुम देवी ने डीएफओ से गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। जानें पूरी खबर।
बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के हमले और आतंक से बचाव के लिए जिप सदस्य कुमकुम देवी ने डीएफओ से मुलाकात कर गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है. जिप सदस्य ने बताया कि बरकट्ठा के बरकनगांगों निवासी बाबूलाल साव खेत देखने गए, जहां हाथी ने उन्हें मार दिया.
इसके बाद फॉरेस्ट विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को कुछ मुआवजा भी दिया गया है. हाथियों के हमले से एक माह में यह तीसरी घटना है. कुमकुम देवी ने बताया कि डीएफओ ने तत्काल ही स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही.
उन्होंने कहा जीपीएस लगा हुआ और लाइट जल्द लगवाया जाएगा. कोई भी स्ट्रीट लाइट को चोरी करेगा तो पता चल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










