सीएमडी ने हजारीबाग कोयला क्षेत्र का किया निरीक्षण

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सीएमडी ने हजारीबाग कोयला क्षेत्र का किया निरीक्षण

सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

चरही. सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने जीएम सत्यजीत कुमार के साथ क्षेत्र के खदानों का निरीक्षण किया. साथ ही मानसून के पहले कोयले के उत्पादन और ओबी के लक्ष्य का निर्धारण करने का निर्देश दिया. सीएमडी ने कहा कि मानसून सत्र में खदानों में पानी भर जाने से उत्पादन प्रभावित होता है. उन्होंने केदला वाशरी, कोतरे प्रस्तावित परियोजना, परेज, तापीन नॉर्थ और साउथ परियोजना का निरीक्षण किया़ तापीन साउथ परियोजना में भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया. आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी निर्धारित लक्ष्य को सुरक्षित तरीके से समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इसके बाद जीएम और अधिकारियों के साथ चरही सीसीएल गेस्ट हाउस में बैठक की़ इस अवसर पर एसओपी पलव चक्रवर्ती, तापीन साउथ पीओ मनोज कुमार पांडेय, तापीन नॉर्थ पीओ रविंद्र नारायण सिंह, परेज पीओ संजय कुमार सिंह, केदला पीओ सतीश कुमार त्रिवेदी, एरिया सुरक्षा ड्रॉ रंजीत कुमार बिमल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

एनटीपीसी कोल परियोजना के निदेशक ने किया दौरा

बड़कागांव. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक नवीन जैन ने शुक्रवार को दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अवसंरचना विकास और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की. ढेंगा स्थित आरएंडआर कॉलोनी पहुंचने पर परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कॉलोनी में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और फिर सिकरी साइट कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने नव-निर्मित आवासीय इकाइयों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि ये बुनियादी ढांचे कर्मचारियों के सुगम संचालन और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं.

एनटीपीसी अधिकारियों के साथ बैठक

स्थल निरीक्षण के बाद, श्री जैन ने परियोजना सम्मेलन कक्ष में एक समीक्षा बैठक की. इसमें परियोजना प्रमुख व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे. बैठक में उन्हें परियोजना की प्रमुख पहलों, नवीन विकास कार्यों और समग्र प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola