कोलकाता से प्रयागराज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 8:31 PM
बस (डब्ल्य19 एफ-2917) पश्चिम बंगाल 24 परगना से प्रयागराज जा रही थी.
: रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बस चौपारण. कोलकाता से प्रयागराज कुंभ जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बस चालक सहित 30 यात्री घायल हो गये. घटना एनएच टू के सियरकोनी मोड़ के पास हुई. बस (डब्ल्य19 एफ-2917) पश्चिम बंगाल 24 परगना से प्रयागराज जा रही थी. इसी बीच सियरकोनी मोड़ के पास चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के किनारे खड़े एक मालवाहक ट्रक में टकरा गयी. जिससे बस के केबिन की क्षतिग्रस्त हो गयी. बस के केबिन में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ पहुंचे. स्थानीय होटल संचालकों व ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल चौपारण लाया गया. इलाज कर रहे चिकित्सा प्रभारी डॉ सतीश कुमार ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं. कौन कौन हुए घायल : घायलों में अभय दास 52 वर्ष, उत्तम दास 60, रुद्र कुमार 15 वर्ष, रुनु चौधरी 56 वर्ष, गौड़चंद राय 60 वर्ष, पार्वती देवी 45 वर्ष, गीता देवी 40 वर्ष, अनिता 16 वर्ष, अमल पाल 40 वर्ष, सुक्ला 42 वर्ष, हरिपाल मंडल 50 वर्ष, रेणुका 48 वर्ष के नाम शामिल हैं. घटना में सबसे गंभीर चोट गौड़चंद राय को लगी है. इनका सिर फट गया है, जबकि उत्तम दास को आंख में गंभीर चोटें आयी हैं. कैसे घटी घटना : बस पर कुल 60 यात्री सवार थे. सभी यात्री रास्ते में भोजन के बाद गाड़ी में बैठे थे. बस तीव्रगति से आगे बढ़ी और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. घटना में घायल यात्रियों ने बताया कि अब वे प्रयागराज नही जायेंगे, कोलकाता लौट जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










