हजारीबाग में चेन स्नैचरों का आतंक, दिन में पांच वारदात; पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में तीन दिनों के भीतर चेन छिनतई की पांच घटनाएं सामने आई हैं। बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, जबकि सीसीटीवी और पेट्रोलिंग व्यवस्था फेल है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग शहरी क्षेत्र में लगातार चेन छिनतई की घटना हो रही है. बेखौप होकर बाइक सवार अपराधी घटना को दे रहे है अंजाम.इसी तरह की छिनतई की दो घटनाएं गुरुवार को हुई. पहली घटना जुलु पार्क मौहल्ला में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने महिला सुरभि सिंह के गले का चेन छीन कर फरार हो गए. दूसरी घटना बडम बाजार जैन मंदिर के समीप हुई.

तीन दिनों के अंदर छिनतई की पांच घटनाएं- शहरी क्षेत्र में 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच छिनतई की पांच घटनाओं को अंजाम देकर हजारीबाग पुलिस को चुनौती दिया है. इसमें 11 अगस्त को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों दो महिलाओं के गले का चेन छिनतई कर फरार हो गए. 11 अगस्त की पहली घटना ओकनी काली मंदिर के समीप खुशबू वर्मा और रामनगर मौहल्ला में संतोषी देवी जैन से चेन की छिनतई हुई है.

12 अगस्त को पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर मोड़ के समीप टोटो में बैठी एक महिला के कान की बाली छीनने का प्रयास के अपराधियों ने की. इस घटना में टोटो असंतुलित होकर पलट गई.टोटो में बैठी तीन महिला घायल हो गई थी. गुरुवार को दो अलग अलग स्थानों में दो महिलाओं से चेन की छिनतई की घटना हुई.

अपराध पर नियंत्रण के लिए 58 वाहन हजारीबाग पुलिस को मिला- हजारीबाग पुलिस को पुलिस मुख्यालय से 58 वाहन पेट्रोलिंग के लिए डायल 112 मिला है. इसके बावजूद शहरी क्षेत्र में छिनतई की घटनाओं में वृद्धि हुई है. अपराध पर नियंत्रण के लिए सीसीआर के पास आधा दर्जन से अधिक वाहन दी गई है. इसमें अधिकतर वाहन सीसीआर कार्यालय में खड़ी रहती है.

सीसीआर में लगाए गए सभी स्क्रीन बंद- अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों की पहचान के लिए शहरी क्षेत्र में चार दर्जन सीसीटीवी लगाए गये थे. सभी सीसीटीवी का कनेक्शन सीसीआर में लगे स्क्रीन में रहता था. अब स्क्रीन ही बंद तो अपराधी की पहचान कैसे होगी. शहर में लगे अधिकतर सीसीटीवी कैमरा सुचारू नही है.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola