विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर से बढ़ेगा रोजगार और कौशल विकास, 17 सितंबर को होगा उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में 17 सितंबर को विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर का उद्घाटन होगा। उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की, जिससे कारीगरों को रोजगार और कौशल विकास का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

हजारीबाग: DC हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक हुई. बैठक में क्लस्टर की प्रगति, कारीगरों के प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाओं और उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने 17 सितंबर को क्लस्टर का उद्घाटन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने इससे पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि क्लस्टर में 832 आर्टिजंस कार्यरत हैं, जिनमें 63 को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. मशीनें उपलब्ध होने के बाद अन्य कारीगरों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. महिलाओं के लिए स्टोर रूम और क्लस्टर परिसर में चहारदीवारी निर्माण की मांग पर उपायुक्त ने यूनाइटेड फंड से कार्य कराने पर सहमति दी.

वहीं, राज्यांश की 16.50 लाख रुपये की लंबित राशि के लिए डीआइसी महाप्रबंधक शंभू शरण बैठा को विभागीय पत्राचार का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि क्लस्टर से रोजगार, कौशल विकास और पारंपरिक धातु शिल्प को बढ़ावा मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola