हजारीबाग: बरकट्ठा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, फरार वारंटी को गरफ़्तार कर भेजा जेल
फोटो कैप्शन 13 बरकट्ठा 2 में - पुलिस के द्वारा गिरफ्तार वारंटी. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा थाना पुलिस ने धरहरा बदाही निवासी फरार वारंटी दीनानाथ प्रसाद को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद हजारीबाग न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बरकट्ठा: बरकट्ठा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने ग्राम धरहरा बदाही निवासी दीनानाथ प्रसाद (42), पिता स्व. रूपलाल महतो को गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार दीनानाथ प्रसाद बरकट्ठा थाना से संबंधित मामले में फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वारंट जारी था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.
गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसका मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद पुलिस ने दीनानाथ प्रसाद को हजारीबाग न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









