हजारीबाग में दिखा देशभक्ति का जज्बा, यूथ विंग ने 151 तिरंगे का किया निःशुल्क वितरण
Updated:
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 151 तिरंगों का निःशुल्क वितरण किया और लोगों को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हजारीबाग यूथ विंग ने महेश सोनी चौक से 151 तिरंगे का निःशुल्क वितरण किया. संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया.
संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है. करण जायसवाल, विकास तिवारी, रितेश खंडेलवाल, गुंजन मद्धेशिया, जय प्रकाश खंडेलवाल, मोहम्मद ताजुद्दीन, राजेश जैन व बजरंग अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









