इचाक के डुमरौन में बनेगा खेल मैदान? ग्रामीणों की मांग पर BDO-CO ने लिया जायजा
बीडीओ सीओ प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण करते | Prabhat Khabar Network
इचाक के डुमरौन में खेल मैदान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ और सीओ से मुलाकात की। अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जल्द समाधान का दिया आश्वासन।
इचाक: डुमरौन (तलावा) में खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बीडीओ संतोष कुमार और सीओ अनंत झा से मुलाकात की. ग्रामीणों का नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा ने की. ग्रामीणों ने गांव के बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग रखी. इसके बाद बीडीओ और सीओ ने प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से इस संबंध में चर्चा की.
मौके पर झामुमो नेता सुनील शर्मा, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. सुनील शर्मा ने कहा कि गांव के बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल मैदान बेहद जरूरी है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित सुविधा के अभाव में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाता है. उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









