ग्रामीण क्षेत्र से भारतीय वायुसेना तक का सफर, बरकट्ठा में पूर्व छात्र सोनू कुमार का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 13 बरकट्ठा 1 में - विद्यालय प्रबंधन सोनू कुमार को सम्मानित करते हुए. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के पीएम इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय वायुसेना में सफलता पाने वाले पूर्व छात्र सोनू कुमार को सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर यहाँ।

विज्ञापन

बरकट्ठा: कपका गांव स्थित पीएम इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय वायुसेना में सफलता हासिल करने वाले पूर्व छात्र सोनू कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. छात्रों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया. शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद, प्राचार्य दिनेश कुमार भारती, प्रबंध निदेशक वीरेंद्र प्रसाद, प्रबंधक राजेश कुमार यादव, सोनू कुमार और उनकी माता कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.

इस दौरान सोनू की माता कौशल्या देवी को अंगवस्त्ऱ पुष्पगुच्छ तथा सोनू कुमार को पुष्पगुच्छ और रामायण की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया. निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर शिक्षा, संस्कार और सही मार्गदर्शन देकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है. प्राचार्य दिनेश कुमार भारती, बैजनाथ कुमार मंडल, शंभू कुमार शर्मा, पवन कुमार पंडित, नेहा कुमारी, मनीता कुमारी, सुजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola