हजारीबाग के जगन्नाथ धाम को मिले पर्यटन स्थल का दर्जा, आयुक्त से विकास कार्यों की मांग
आयुक्त से मिलते सीपीआई के नेता | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के जगन्नाथ धाम सिलवार को पर्यटन स्थल घोषित करने और वहां बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन।
हजारीबाग: जगन्नाथ धाम सिलवार को पर्यटन स्थल घोषित कर विकसित करने की मांग को लेकर सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू और सीपीआई नेता सह सिलवार कला के पूर्व मुखिया महेंद्र राम ने गुरुवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा. महेंद्र राम ने कहा कि जगन्नाथ धाम हजारीबाग समेत आसपास के जिलों के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है.
यहां प्रतिवर्ष मेला लगता है और विवाह के मौसम में सैकड़ों शादियां होती हैं. मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने, स्वच्छ पेयजल, विवाह मंडप, सांस्कृतिक व सामुदायिक भवन तथा महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय बनाने की मांग की गयी. इसके अलावा फलदार पौधारोपण, योगा पार्क, आकर्षक प्रवेश द्वार और जगन्नाथ धाम से कैलाश पर्वत (मौसीबाड़ी) तक रोपवे बनाने की मांग की गयी.
मंदिर के समीप बने इंजीनियरिंग कॉलेज को चालू कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग भी शामिल है. आयुक्त ने मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









