हजारीबाग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, काफी संख्या मे लोग हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लिये लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाये.

विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग, एकता और संकल्प का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है. उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन भी है. तिरंगे के सम्मान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए.

यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव, उदयभान नारायण सिंह, हरिश श्रीवास्तव, आनंद देव, महामंत्री जयनारायण कुशवाहा, कुणाल दुबे, रेणुका साहू, मंजू नंदनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकरण पांडेय, महेंद्र बिहारी, तनवीर अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. जीएम कॉलेज, इंटर साइंस कॉलेज, गुलमोहर कॉलेज और डिफेंस संगठन की टीम सहित काफी संख्या मे नागरिक शामिल हुए .


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola