राशन कार्ड से हटेंगे अपात्र लाभुकों के नाम, हजारीबाग DC ने 100% ई-केवाइसी का दिया निर्देश
आपूर्ति विभाग के समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग में उपायुक्त ने राशन वितरण की समीक्षा की। अपात्रों के नाम हटाने और सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
हजारीबाग: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें एफसीआइ व राज्य खाद्य निगम के गोदामों, खाद्यान्न उठाव, डोर स्टेप डिलीवरी और जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की समीक्षा की गयी.
उपायुक्त ने राशन कार्ड डिलीशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपात्र लाभुकों के नाम हटाकर पात्र और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाये. सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाइसी कराने पर विशेष जोर दिया गया.
दारू, डाड़ी और चौपारण प्रखंड में प्रस्तावित गोदाम निर्माण की भी समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने योग्य एजेंसियों के माध्यम से निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया. आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र की तैयारी समय पर पूरी करने को कहा. पैक्स व लैम्प्स का चयन इस तरह करने का निर्देश दिया गया, जिससे प्रत्येक टोला और गांव को प्रभावी रूप से कवर किया जा सके. चयनित संस्थाओं का प्रस्ताव अगली बैठक तक जिला स्तर पर भेजने को कहा.
बैठक में डीएसओ मुरली यादव ने आरसीएमएस, डोर स्टेप डिलीवरी, राशन वितरण, सोना-सोबरन योजना, मिट्टी तेल समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. बैठक में एजीएम, बीएसओ समेत संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









