प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जिंदा बेटी का किया पिंडदान, चौपारण में भावुक कर देने वाला मामला

Updated:
विज्ञापन

जिंदा बेटी का पिंड दान करते परिजन | Prabhat Khabar Network

झारखंड के चौपारण में एक पिता ने प्रेम विवाह से नाराज होकर अपनी जीवित बेटी का हिंदू रीति-रिवाज से श्राद्ध और पिंडदान किया। जानें पूरी घटना।

विज्ञापन

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

चौपारण: जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया,सिर पर हाथ रखकर आयुष्मान भवः का आशीर्वाद दिया.आज उसी पिता ने जीते जी उसका पिंडदान करना पड़ रहा है.मामला पाण्डेयबारा/आरापगार के श्मशान घाट पर मुंडन कराए खड़े एक बेबस पिता का हैं.जिनकी आँखें गुस्से और दर्द के मिले-जुले आंसुओं से नम थीं.

प्रेम विवाह से आहत एक पिता ने अपनी 18 वर्षीया जीवित बेटी का बाकायदा हिंदू रीति-रिवाज से गुरुवार को श्राद्धकर्म और पिंडदान कर दिया. पिता के साथ भाई और चाचा ने भी अपना सिर मुंडवाकर समाज के सामने यह संदेश दिया कि अब उनके लिए उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही.

खेमन चंद्रवंशी की पुत्री अचानक घर से लापता हो गई थी.बाद में पता चला कि वह पास के ही गांव नरैना निवासी पवन साव पिता स्व. अशोक साव के साथ फरार हो गई है.बेटी के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने चौपारण थाने में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola