बरकट्ठा के कोनहराकला में भव्य बजरंगबली मंदिर निर्माण का रास्ता साफ, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 13 बरकट्ठा 3 में - मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का अनुष्ठान में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के कोनहराकला गांव में बजरंगबली के भव्य मंदिर निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहराकला में बजरंगबली के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. गुरुवार को पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित सुनील कुमार पांडेय ने किया. जिसमें यम और नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने भूमि पूजन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ईश्वर यादव ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कोनहारा कला के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की यह बरसों पुरानी इच्छा थी कि गांव में बजरंगबली का एक भव्य मंदिर हो. उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के संपन्न होने के साथ ही अब मंदिर के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू किया जाएगा, जिसे सभी ग्रामीणों के सहयोग से पूरा किया जाएगा.

इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, सचिव राम अवतार यादव, कोषाध्यक्ष छोटी ठाकुर, मनी यादव, फुशन सिंह, पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, जीवन यादव, महावीर यादव, मुकेश यादव, आशीष यादव, राजेन्द्र यादव, महादेव यादव, पंकज सोनी, केदार प्रजापति, श्यामलाल सिंह, सोनू साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola