सिर कटे शव की पहचान मंडई के शाहबाज आलम के रूप में हुई

Updated at : 30 Jan 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सिर कटे शव की  पहचान मंडई के शाहबाज आलम के रूप में हुई

29 जनवरी को बिना बताये करीब 12 बजे दोपहर को घर से निकला था.

विज्ञापन

हजारीबाग. कुद रेलवे ट्रैक के किनारे मिले सिर कटे शव की पहचान गुरुवार को हो गयी है. शव की पहचान मंडई कला मुहल्ले के शाहबाज आलम (पिता मो मुबारक) के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

20 महीना नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था : मृतक शाहबाज आलम के पिता मो मुबारक ने बताया कि शाहबाज का इलाज पश्चिम बंगाल के कुल्टी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में 20 महीना तक किया गया. वह तीन माह पूर्व नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटा. वह हमेशा घर में रहता था. तीन माह में मात्र दो-तीन दिन ही घर से निकला था. 29 जनवरी को बिना बताये करीब 12 बजे दोपहर को घर से निकला था. उसकी खोजबीन की जा रही थी. पुलिस ने उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया पर तसवीर पोस्ट किया था. उसे देख कर ही हम सभी उसकी पहचान कर पाये. मृतक शाहबाज शादीशुदा था. उसे एक पुत्र और एक पुत्री है. पिता मैकेनिक हैं, जो कुजू में गैराज में काम करते हैं.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी : कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा. परिजनों के मुताबिक, शाहबाज को नशे की लत्त थी, इसलिए उसका इलाज नशा मुक्ति केंद्र में कराया गया.

पुलिस ने वारंटी के घर चिपकाया इश्तेहार

दारू. कोर्ट के आदेश पर एसआई मदन मुंडा के नेतृत्व में एसआई गणेश हांसदा ने लुंदरू बंशीडीह में बबलू सोनी (पिता माथुर सोनी) के घर इश्तेहार चिपकाया. वारंटी बबलू सोनी पर चेक बाउंस से संबंधित मामला दर्ज है.

अज्ञात महिला का शव अस्पताल के बेड पर मिला

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अज्ञात महिला का शव मिला है. महिला का शव महिला वार्ड के बेड पर था. मृतका का कोई परिजन वहां मौजूद नहीं था. पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखा गया है. मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज पासवान ने बताया कि मोर्चरी में 72 घंटे तक शव को रखा जायेगा. पहचान नहीं होने पर खिरगांव स्थित मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. नीरज ने बताया कि 29 जनवरी की देर रात एक टोटो वाले ने महिला को अस्पताल में छोड़ कर चला गया था. उसका शव बेड पर अज्ञात अवस्था में मिला.

उत्पाद विभाग ने दो लाख का शराब पकड़ा, तीन गिरफ्तार

बरही. उत्पाद विभाग ने गुरुवार को बरहीडीह व बरही चौक के आसपास की दुकानों से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, कच्चा स्प्रीट, शराब की खाली बोतलें, ढक्कन बरामद की है. इसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बतायी गयी है. इस मामले में कृष्णा गुप्ता, गोलू केसरी, संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. कार्रवाई में हजारीबाग उत्पाद विभाग के अधिकारी व आरक्षी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola