होमियोपैथ डॉक्टर की पर्ची पर नर्स ने लिखा एलोपैथिक दवा

Updated at : 30 Jan 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
होमियोपैथ डॉक्टर की पर्ची पर नर्स ने लिखा एलोपैथिक दवा

नर्स को थाना में पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा

विज्ञापन

हजारीबाग. नवाबगंज छठ तालाब के समीप स्थित परवरिश नर्सिंग होम एडं मैटरनिटी सेंटर की नर्स सुनैना कुमारी को सदर पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गयी. पूछताछ के बाद पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया गया. नर्स सुनैना कुमारी पर होमियोपैथ डॉ एसआर सिंह की पर्ची पर एलोपैथिक दवा लिखने का आरोप है. मरीज वीणा कुमारी के परिजनों ने इसकी शिकायत सदर थाना से की. जिसमें कहा गया है कि होमियोपैथ डॉ एसआर सिहं नर्सिंग होम में मौजूद नहीं थे और उनकी अनुपस्थिति में नर्स सुनैना कुमारी ने पर्ची में एलोपैथिक दवा लिखी है. साथ ही पर्ची पर आरएमपी, सीबीसी और टीएसएच सहित कई जांच लिखी. इसके बाद महिला रोगी के परिजनों ने इसकी शिकायत थाना को की. शिकायत मिलते ही सुनैना ने साक्ष्य को छुपाने के लिए पर्ची को फाड़ दिया. शिकायत मिलते ही सदर थाना की महिला दारोगा शाहीना परवीन परवरिश नर्सिंग होम पहुंच कर नर्स सुनैना को पूछताछ के लिए थाना ले गयी थी. पुलिस ने फाड़ गयी पर्ची को जब्त कर अपने साथ ले गयी. परवरिश नर्सिंग होम एडं मैटरनिटी सेंटर के संचालक सह होमियोपैथ चिकित्सक सीताराम सिंह ने बताया कि जिस भवन में नर्सिंग होम का लाइसेंस मिला है, उस भवन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर जांच चल रही है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी. सिविल सर्जन एसपी सिंह ने इस संबंध में बताया कि डॉक्टर की पर्ची पर नर्स काे दवा लिखने का अधिकार नहीं है. यदि ऐसा हुआ है, तो उसकी जांच की जायेगी और कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola