धोखाधड़ी कर एटीएम से 80 हजार रुपये की निकासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

बरही :माधवपुर निवासी राजकुमार राणा (पिता-परमेश्वर राणा) का एटीएम कार्ड बदल कर उनके काउंट से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी के आवेदन पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राजकुमार राणा एसबीआइ बरही शाखा से ग्रीन बैंकिंग के तहत पैसा निकासी के […]
विज्ञापन
बरही :माधवपुर निवासी राजकुमार राणा (पिता-परमेश्वर राणा) का एटीएम कार्ड बदल कर उनके काउंट से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी के आवेदन पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राजकुमार राणा एसबीआइ बरही शाखा से ग्रीन बैंकिंग के तहत पैसा निकासी के लिए गये थे. वहां पॉश मशीन ठीक से संचालित नहीं हो रहा था. लाइन में पीछे खड़े एक व्यक्ति ने सहायता करने के बहाने उनसे पिन नंबर जान लिया. उसके बाद उसका एटीएम कार्ड अपने एटीएम कार्ड से बदल लिया. लगभग एक घंटे के बाद राजकुमार के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें 40-40 हजार रुपये की दो बार की निकासी की सूचना आयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










