खेलकूद अनुशासन का हिस्सा: भीमसेन टूटी

Published at :03 May 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद अनुशासन का हिस्सा: भीमसेन टूटी

हजारीबाग : 3वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार को पुलिस केंद्र में हुआ. डीआइजी भीमसेन टूटी व एसपी अनूप बिरथरे ने गुब्बारा उड़ा कर आयोजन का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में पांच जिला (हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़) के पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया. मौके पर डीआइजी भीमसेन टूटी ने कहा कि पुलिस […]

विज्ञापन

हजारीबाग : 3वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार को पुलिस केंद्र में हुआ. डीआइजी भीमसेन टूटी व एसपी अनूप बिरथरे ने गुब्बारा उड़ा कर आयोजन का उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में पांच जिला (हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, रामगढ़) के पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया. मौके पर डीआइजी भीमसेन टूटी ने कहा कि पुलिस विभाग में खेलकूद का अपना महत्व है. इसे शरीर स्वस्थ रहता है. ड्रील व पीटी पुलिस को अनुशासन में रखता है.

एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन दिन दिनों तक चलेगा. मौके पर एएसपी कुलदीप कुमार, डीएसपी चंदन कुमार वत्स, डीएसपी सीसीआर सहदेव साव, मेजर सह इंस्पेक्टर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. आयोजन में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, दौड़, शॉटफुट, लौंग जंप, डिस्कश थ्रो, जेबलिंग थ्रो आदि की प्रतियोगिता हो रही है. आयोजन में महिला प्रतिभागी भी हिस्सा ले रही हैं. पहला दिन बॉलीवाल का मैच हुआ. इसमें कोडरमा व गिरिडीह की टीम शामिल हुई. तीन मई को फाइनल मैच होगा. फुटबॉल मैच संत कोलंबस कॉलेज मैदान में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola