गुजरात में मुठभेड़ चौपारण का जवान शहीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण (हजारीबाग) : गुजरात के जामनगर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में चौपारण का लाल सीआइएसएफ जवान राजेश कुमार (25 वर्ष) शहीद हो गया. वह झापा पंचायत अंतर्गत बेढना बारा गांव के रहनेवाले थे. सोमवार को उनका पार्थिव शरीर बेढ़ना बारा गांव लाया जायेगा. वहीं शहीद की पत्नी रीता प्रसव पीड़ा से जूझ रही है. […]
विज्ञापन
चौपारण (हजारीबाग) : गुजरात के जामनगर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में चौपारण का लाल सीआइएसएफ जवान राजेश कुमार (25 वर्ष) शहीद हो गया. वह झापा पंचायत अंतर्गत बेढना बारा गांव के रहनेवाले थे. सोमवार को उनका पार्थिव शरीर बेढ़ना बारा गांव लाया जायेगा. वहीं शहीद की पत्नी रीता प्रसव पीड़ा से जूझ रही है. उसे ग्रामीणों ने अस्पताल में भरती कराया है. उसे नहीं मालूम कि उसके सिर से पति का साया उठ चुका है.
गांव में पिता, भाभी व बूढ़ी दादी रुकनी देवी रहती हैं. बड़ा भाई भी नौकरी करता है. राजेश की बहाली सीआइएसएफ में 2010 में हुई थी.
पत्नी अस्पताल में भरती: राजेश कुमार की शादी 26 अप्रैल 2016 को हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद राजेश पत्नी रीता को गुजरात ले गया था. गर्भवती होने के बाद वह गांव लौट आयी.
पसरा है मातम : घटना से बेखबर दादी रुकनी देवी (95) बार- बार सभी से पूछ रही थी राजेश आओ लगल है बाबू. शहीद राजेश के पिता सुकर साव का रो रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










