स्कूलों के समय में बदलाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : भीषण गरमी को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है. वर्ग एक से आठ तक की समय सारिणी बदली गयी है. यह जानकारी डीएसइ आइबी सिंह ने दी. बताया कि सरकारी स्कूल वर्ग एक से आठ तक सुबह 6.30 बजे खुलेंगे. दिन के 10.30 बजे छुट्टी दे […]
विज्ञापन
हजारीबाग : भीषण गरमी को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव हुआ है. वर्ग एक से आठ तक की समय सारिणी बदली गयी है. यह जानकारी डीएसइ आइबी सिंह ने दी.
बताया कि सरकारी स्कूल वर्ग एक से आठ तक सुबह 6.30 बजे खुलेंगे. दिन के 10.30 बजे छुट्टी दे दी जायेगी. इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं से स्कूली बच्चों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. डीएसइ ने कहा कि सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन जारी रहेगा. समय पर बच्चों को मध्याह्न भोजन मिले. जिन स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद मिलेगा, उन स्कूलों पर कार्रवाई होगी. डीएसइ ने निजी स्कूल संचालकों को भी निर्देश दिया है कि नियम का कड़ाई से पालन हो. निर्देश नहीं मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










