रवींद्र संगीत गाकर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Published at :01 May 2017 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
रवींद्र संगीत गाकर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

रामकृष्ण परमहंस देवजी के जन्मदिवस पर कई प्रतियोगिताएं हजारीबाग : रामकृष्ण परमहंस देवजी के 182वें जन्मदिवस पर रामकृष्ण शांति आश्रम व श्रीराम कृष्ण चिल्ड्रेन एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम की अध्यक्षा मां शक्ति प्राण जी ने किया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत अन्नदा उवि के छात्रों ने विशेश्वर […]

विज्ञापन
रामकृष्ण परमहंस देवजी के जन्मदिवस पर कई प्रतियोगिताएं
हजारीबाग : रामकृष्ण परमहंस देवजी के 182वें जन्मदिवस पर रामकृष्ण शांति आश्रम व श्रीराम कृष्ण चिल्ड्रेन एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम की अध्यक्षा मां शक्ति प्राण जी ने किया. स्वच्छ भारत मिशन के तहत अन्नदा उवि के छात्रों ने विशेश्वर नर्सिंग होम चौक, मार्खम कॉलेज के कई क्षेत्रों की साफ-सफाई की. वहीं प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ. रविवार को चित्रांकन प्रतियोगिता हुई. इसमें विभिन्न वर्गों के लगभग 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसके बाद बंगला रवींद्र संगीत प्रतियोगिता हुई.
भाषण प्रतियोगिता ग्रुप वन में डीएवी के प्रथम आदित्य कुमार मिश्रा, द्वितीय संतोष कुमार, तृतीय अदिति पाठक, ग्रुप दो में नेहा रानी, सांभवी शर्मा, मालविका राज, सुप्रिया कुमारी, ग्रुप तीन में संत जेवियर्स स्कूल के पिय चटर्जी, फलक साभन, आयुष राज, ग्रुप चार में जेवियर्स स्कूल के दिव्यांशु चंद्रा, माउंट लिटरा की ऐश्वर्या कुमारी, चंदा दांगी, ग्रुप पांच में विभावि के दीपक कुमार सिंह, जीबीटीटी कॉलेज के मधु कुमारी, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल के मेघा उपाध्याय, केबी वीमेंस कॉलेज की रेखा कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला. भजन ग्रुप एक में प्रथम गुनगुन कुमारी, द्वितीय अंजली दुबे, तृतीय रीचा कुमारी, ग्रुप दो में अर्जित मल्लिक, तनु श्री, मिमांगस साहा, ग्रुप दो में सरगम सहाय, अनुष्का अकैत, रागिनी कुमारी, ग्रुप चार में प्रथम प्रगति प्ररेणा, अंकिता कुमारी, खुशी तुतेजा हुई.
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम के विचारक सुनील कुमार देवनाथ, अरुंधति पालित थे. मंच संचालन दीपक घोष ने किया. स्वच्छ भारत मिशन में तपन पालित, रबीन चक्रवर्ती, मिहिरलाल बनर्जी, चिन्मय कुमार सरकार, दीपक घोष, मां शांति प्राणा, स्वामी अक्षयानंद,अरुंधति पालित व रामकृष्ण चिल्ड्रेन एकेडमी के शिक्षकों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola