नौकरी के नाम पर पैसा वसूली का आरोप

Published at :01 May 2017 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर पैसा वसूली का आरोप

प्राथमिकी दर्ज बड़कागांव : केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का फरजी हस्ताक्षर कर लोगों से एनटीपीसी में नौकरी लगाने व पैसा ठगी करने का मामला बड़कागांव थाना में दर्ज हुआ है. जयंत सिन्हा के निजी सचिव हिमांशु कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 77/17, धारा-420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज हुआ है. […]

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज

बड़कागांव : केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा का फरजी हस्ताक्षर कर लोगों से एनटीपीसी में नौकरी लगाने व पैसा ठगी करने का मामला बड़कागांव थाना में दर्ज हुआ है.

जयंत सिन्हा के निजी सचिव हिमांशु कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 77/17, धारा-420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में प्रभारी अकील अहमद ने दो भुक्तभोगी सोनपुरा गांव निवासी विजय ठाकुर एवं शिवाडीह निवासी संत कुमार पांडेय से ठगी की पूरी जानकारी ली. भुक्तभोगी विजय ठाकुर ने 20 सूत्री उपाध्यक्ष अमर कुमार पांडेय पर नौकरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है. क्या है मामला: भुक्तभोगी विजय ठाकुर के अनुसार मार्च 2016 में अमर कुमार पांडेय ने एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था.

इसके बाद उसने अपने भाई, भतीजा, साढू, दामाद आदि से संपर्क किया. शुरुआत में खर्च के नाम पर कम राशि ली गयी, लेकिन नियुक्ति के बाद बड़ी राशि चुकानी थी. विजय के अनुसार नवंबर 2016 में एनटीपीसी पदाधिकारी के नाम पर उसके पास कॉल आया और नौकरी पक्की बतायी गयी, लेकिन वह फरजी था. विजय के अनुसार खर्च के नाम पर अलग-अलग लोगों से 25 हजार, 15 हजार, 30 हजार, किसी से 10 हजार की वसूली कर अमर पांडेय को दिया, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिला.

ये हुए ठगी के शिकार: सोनपुरा निवासी विजय ठाकुर ने पहले अपने पुत्र मनीष कुमार, भतीजा सह चौकीदार लक्ष्मण ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार ठाकुर, दामाद दिलीप ठाकुर, अनिल ठाकुर, दामाद के भाई सुभाष कुमार ठाकुर, साढू दशरथ ठाकुर व भाई जितेंद्र ठाकुर का नाम शामिल किया. इसके अलावा अन्य लोगों को भी रुपये वसूले गये. जांच के लिए तैयार हूं: अमर पांडेय: पिछले माह बड़कागांव के जीडीएम विद्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई थी.

खर्च के नाम पर एनटीपीसी व कंपनी से अनिल मिश्रा सहित जिला एवं प्रखंड के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा मंत्री जयंत सिन्हा के नाम पर दो लाख रुपये का चंदा लिया गया. एक लाख खर्च दिखाया. वहीं षड़यंत्र रचा गया. हस्ताक्षर की जांच के लिए तैयार हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola