चाची ने लगायी फांसी भतीजे ने जहर खाया

Published at :30 Apr 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
चाची ने लगायी फांसी भतीजे ने जहर खाया

बरही : हजारीबाग जिले के रसोइया धमना की रहनेवाली निशा देवी (28) पति-डेगलाल कुमार साव ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलते परिवार के एक सदस्य राहुल कुमार (17) पिता-तपेश्वर साहू ने भी जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय […]

विज्ञापन
बरही : हजारीबाग जिले के रसोइया धमना की रहनेवाली निशा देवी (28) पति-डेगलाल कुमार साव ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलते परिवार के एक सदस्य राहुल कुमार (17) पिता-तपेश्वर साहू ने भी जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की.
आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. राहुल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इन दोनों घटनाओं के पीछे कारण क्या है, इसका खुलासा समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाया था. हालांकि गांव के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. मृतका निशा देवी राहुल कुमार की सगी चाची लगती थी. मृतक के पति डेगलाल साव व राहुल के पिता तापेश्वर साव सगे भाई हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola