वेट लिफ्टिंग में सरफराज चैंपियन

Published at :30 Apr 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग में सरफराज चैंपियन

हजारीबाग : ओपेन चैलेंज बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को टाउन हॉल में हुआ. इसमें शहर के अलग-अलग 15 जिम के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. 125 केजी वेट लिफ्टिंग में सरफराज उर्फ मोनू चैंपियन बना. वहीं दूसरा स्थान पप्पू को मिला. प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया था. बी ग्रुप […]

विज्ञापन
हजारीबाग : ओपेन चैलेंज बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को टाउन हॉल में हुआ. इसमें शहर के अलग-अलग 15 जिम के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. 125 केजी वेट लिफ्टिंग में सरफराज उर्फ मोनू चैंपियन बना. वहीं दूसरा स्थान पप्पू को मिला. प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया था.
बी ग्रुप में 100 केजी वेट लिफ्टिंग में शिवा को पहला स्थान मिला. ग्रुप सी में 65 किलो वजन उठानेवाले अमर रंजन को पहला स्थान मिला. प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग फिटनेश मल्टी जिम के संचालक मो शाहनवाज वारसी की ओर से हुआ. उदघाटन समाजसेवी बाबर कुरैशी ने किया. प्रतियोगिता का संचालन अरमान एवं कमरान ने किया.
मौके पर इरफान अहमद उर्फ काजू, राकेश गुप्ता, रजी अहमद, बबलू कुरैसी, रूस्तम कुरैशी, शोएब खान, बेलाल, सोनू, सोहेल खान, मो अख्तर, रिजवान एवं कलीम आदि मौजूद थे. चैंपियन सरफराज उर्फ मोनू ने कहा कि उसका सपना ओपेन चैलेंज मिस्टर झारखंड प्रतियोगिता को जितना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola