एक भी बच्चे नहीं होंगे विद्यालय से वंचित : रणधीर कुमार सिंह

Published at :27 Apr 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
एक भी बच्चे नहीं होंगे विद्यालय से वंचित : रणधीर कुमार सिंह

चरही : चुरचू प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चरही के प्रांगण में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कृषि एवं गन्ना विकास तथा पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री रणधीर कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि डीआरडीए निदेशक विज्ञान प्रभाकर, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी राकेश कनौजिया, जिला उद्यान पदाधिकारी […]

विज्ञापन
चरही : चुरचू प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय चरही के प्रांगण में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कृषि एवं गन्ना विकास तथा पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री रणधीर कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि डीआरडीए निदेशक विज्ञान प्रभाकर, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी राकेश कनौजिया, जिला उद्यान पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी, उपप्रमुख चोलेश्वर महतो थे.
मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत राज्य के एक भी बच्चे विद्यालय से वंचित न हों. इसके लिए सरकार कृत संकल्प है. वर्तमान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रातिकारी कदम उठाया है, ताकि घर के प्रत्येक सदस्य शिक्षित हो सकें. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. मंत्री ने बहेरा उत्क्रमित विद्यालय का निरीक्षण किया. छात्र छात्राओं से कई प्रश्न पूछे.
जनप्रतिनिधियों की मांग हैं कि चुरचू प्रखंड के किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर गव्य विकास विभाग से गाय दी जाये, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर गाय लेकर आत्मनिर्भर बन सकें. चुरचू को खुले शौच से मुक्त प्रखंड बनने को लेकर चुरचू प्रखंड के आठों पंचायत के मुखिया को सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवालों में चरही मुखिया महादेव सोरेन, इंन्द्रा मुखिया दशरथ महतो ,बहेरा मुखिया बबली पीटर होरो ,चनारो मुखिया रेशमी देवी ,चुरचू मुखिया रूपलाल राम ,आंगो मुखिया मीना देवी , परमेश्वर महतो ,जरबा मुखिया लक्ष्मी देवी शामिल हैं. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक विज्ञान प्रभाकर ,डीएसइ इंद्रभूषण सिंह ,भूमि संरक्षक पदाधिकारी कनौजिया ,जिला उधान पदाधिकारी अशोक सम्राट ,बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह, उपप्रमुख चोलेश्वर महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola