तिरंगा सभी धर्म को एक सूत्र में बांधता है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : तिरंगा सदभावना रैली सोमवार को गांधी स्मारक कुम्हारटोली से समाजसेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में निकाली गयी. रैली रामनवमी के पारंपरिक मार्ग जामा मसजिद से होते हुए गुजरी. जहां लोगों को सदभावना का संदेश दिया गया. रैली का समापन शास्त्री व पटेल चौक पर हुआ. यहां एक सभा की गयी. समाजसेवी सुधांशु सुमन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : तिरंगा सदभावना रैली सोमवार को गांधी स्मारक कुम्हारटोली से समाजसेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में निकाली गयी. रैली रामनवमी के पारंपरिक मार्ग जामा मसजिद से होते हुए गुजरी. जहां लोगों को सदभावना का संदेश दिया गया. रैली का समापन शास्त्री व पटेल चौक पर हुआ.
यहां एक सभा की गयी. समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि हजारीबाग हजारोबाग का शहर है. इसमें चार स्वच्छ फूल खिले हुए हैं. इस फूल की महक हम सभी को लेने की जरूरत है. इसकी सुंदरता दिखनी चाहिए. हिंदू, मुसलिम, सिख, इसाई सभी हैं आपस में भाई-भाई. श्री सुमन ने कहा कि हजारीबाग का रामनवमी पर्व राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्व यहां के अमन-चैन को बिगाड़ने में लगे रहते हैं.
यह तिरंगा यात्रा असामाजिक तत्वों की महत्वाकांक्षा को पूरा नहीं होने देगा. तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे राष्ट्र के लोगों को सदभावना का संदेश जायेगा. संयोजक ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि रामनवमी भाईचारगी के साथ मनायें. पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व रामनवमी की फिजा को मिटाना चाहते हैं.
जो नहीं हो सकता है. झाविमो नेता शिवलाल महतो, जदयू के प्रदेश महासचिव बटेश्वर मेहता, झामुमो के डॉ कमलनयन सिंह, राजद के हरीश श्रीवास्तव, रजी अहमद ने कहा कि तिरंगा सदभावना यात्रा से पूरे देश को मजबूती मिलेगी. कांग्रेस नेता मतिनुल हसन ने कहा कि तिरंगा सम्मान यात्रा की शुरुआत सुधांशु सुमन ने करके सभी धर्म के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है. जिसकी खुशबू पूरे देश में फैल रही है. उन्होंने कहा कि सिर्फ अंधेरों पर रोने से रोशनी नहीं होगी सभी को अपने-अपने हिस्से का दीया जलाना होगा.
मौके पर इकबाल खान, प्रो राधेश्याम अंबष्ठ, मो इस्लाम, राकेश रंजन, दिनेश सिंह राठौर, भुवनेश्वर पटेल, मो साजिद, भाजपा नेता नंद कुमार नंदू, विजय वर्मा, प्रो शिवदयाल सिंह, निभा रंजन सुमन, प्रीति कुमार, प्रिया सहाय, ओलंपिक संघ के भैया मुरारी, अनवर, तौसिफ रजा, शहदेव सिंह, उदय के अलावा सैकड़ों की संख्या में टाना भगत एवं ओलंपिक संघ हजारीबाग के खिलाड़ी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










