पीएम किसानों के विकास के लिए कटिबद्ध : जयंत

Published at :04 Apr 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम किसानों के विकास के लिए कटिबद्ध : जयंत

बरही : केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा सोमवार को बरही के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने गांवों के किसानों की समस्याएं सुनी और निदान का आश्वासन दिया. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा ग्रामों व किसानों के कल्याण के लिए चलायी जा रही समस्त योजनाओं की चर्चा की. यह भी कहा […]

विज्ञापन
बरही : केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा सोमवार को बरही के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने गांवों के किसानों की समस्याएं सुनी और निदान का आश्वासन दिया. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा ग्रामों व किसानों के कल्याण के लिए चलायी जा रही समस्त योजनाओं की चर्चा की.
यह भी कहा कि किसान प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा रखें वे गांवों और किसानों के विकास के प्रति कटिबद्ध हैं. मोदी जी ने देश और देशवासियों के लिए खुद को समर्पित कर दिया है. देश को पहली बार एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिस पर हम सब को नाज करना चाहिए. जयंत सिन्हा ने जरिया डैम का निरीक्षण किया और किसानों को बताया कि 13 करोड़ की लागत से इसका जीर्णोद्धार करायेंगे. जीर्णोद्धार के बाद जरिया डैम से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी. बरही जलापूर्ति नयी योजना का जवाहर घाट स्थित निर्माणाधीन इंटेक वेल का जायजा लेते हुए अभियंताओं को निर्देश दिया कि इसका निर्माण शीघ्र पूर्ण करें.
रसोईया धमना, पंचमाधव, बेंदगी, पोड़ैया, जरिया, बरसोत, करियातपुर, पडरिया, बिजैया, मलकोको, तिलैया बस्ती में जनसंपर्क किया गया़ बरसोत में चैतीदुर्गा पूजा के पंडाल में भी गये व दर्शन किया. उनके साथ जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, सांसद प्रतिनिधि संजीव कतरियार, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंबिका सिंह, डॉक्टर निजामउद्दीन, गणेश यादव,महाबीर साहू, हरि गुप्ता, मन्नान,भगवान केसरी,वारिस, बंधन यादव सहित कई नेता शामिल थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola