एक लाख का सिरप जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में आरसी कफ सिरप जब्त किया है. जब्त सिरप की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गयी है. सिरप नोवाइटिज कंपनी की है. इंसपेक्टर राजीव रंजन के अनुसार जब्त सिरप कोरेक्स का सब्चिट्यूट यह सिरप झारखंड मे प्रतिबंधित है या नहीं, इसकी जांच […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में आरसी कफ सिरप जब्त किया है. जब्त सिरप की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गयी है. सिरप नोवाइटिज कंपनी की है. इंसपेक्टर राजीव रंजन के अनुसार जब्त सिरप कोरेक्स का सब्चिट्यूट यह सिरप झारखंड मे प्रतिबंधित है या नहीं, इसकी जांच की जायेगी.
जब्त दवा की जांच के लिए सदर अस्पताल के सीएस और डीएस के पास सैंपल भेजा गया है.जांच के बाद ही जानकारी होगी की इस सिरप में कितना मात्रा में कोडिन मिला हुआ है. बताया जाता है कि दस कार्टून सिरप एक सवारी गाड़ी (जेएच-02पी-8624) पर लाद कर ले जाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा बाजार टीओपी पुलिस ने इमली कोठी के निकट से वाहन को जब्त किया है. सिरफ हजारीबाग से चतरा स्थित सिमरिया ले जाया जा रहा था.
वाहन चालक ने दवा का कागजात पुलिस को दिया है. दवा की एमआरपी 1.40 लाख रुपये है, जबकि बिल 70 हजार रुपये का है. वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में रखा है. टीओपी प्रभारी नथूनी प्रसाद यादव ने कहा कि जब्त दवाइयों की जांच के लिए सीएस व डीएस ने ड्रग्स इंसपेक्टर को आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










