मलेशिया से लाया गया शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : गोरहर निवासी सोना महतो की मौत कार्य के दौरान मलेशिया में हो गयी थी. उसका शव बुधवार को बरकट्ठा लाया गया. ज्ञात हो कि भैयाडीह गोरहर निवासी सोना महतो (35) पिता-स्व भादो महतो की मौत गत सात मार्च को हुई थी. वह मलेशिया में ट्रांसमिशन कंपनी में टावर फाउंडेशन के लिए काम करता […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : गोरहर निवासी सोना महतो की मौत कार्य के दौरान मलेशिया में हो गयी थी. उसका शव बुधवार को बरकट्ठा लाया गया. ज्ञात हो कि भैयाडीह गोरहर निवासी सोना महतो (35) पिता-स्व भादो महतो की मौत गत सात मार्च को हुई थी. वह मलेशिया में ट्रांसमिशन कंपनी में टावर फाउंडेशन के लिए काम करता था. बताया जाता है कि मिट्टी से दब जाने के कारण उसकी मौत हो गयी.
शव को मलेशिया से मंगवाने में समाजसेवी सिकंदर अली, बासुदेव महतो, कुंजलाल महतो आदि का प्रयास रहा. शव गोरहर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजन मातम में हैं. सूचना मिलने पर जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, बरकट्ठा जिप सदस्य मीना देवी, बगोदर जिप सदस्य पूनम महतो, माले नेता पवन महतो, सिकंदर अली, बासुदेव प्रसाद, राजकुमार नायक, केदार साव, कुंजलाल महतो आदि उसके घर गये व ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










