जेसीबी जलाने को लेकर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में नहर निर्माण में लगे जेसीबी मशीन को जलाये जाने को लेकर विष्णुगढ़ थाना में संवेदक अरुण कुमार के आवेदन पर अज्ञात 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. इस सिलसिले में पुलिस ने राजकुमार दास पिता केदार दास ग्राम चकचूको को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज […]
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में नहर निर्माण में लगे जेसीबी मशीन को जलाये जाने को लेकर विष्णुगढ़ थाना में संवेदक अरुण कुमार के आवेदन पर अज्ञात 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. इस सिलसिले में पुलिस ने राजकुमार दास पिता केदार दास ग्राम चकचूको को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेज दिया़
ज्ञात हो की 27 मार्च की देर रात अज्ञात लगभग 12 लोगों ने नहर निर्माण कार्य करा रहे छोटे लाल कंस्ट्रकशन प्रालि के सिमरिया स्थित कैंप में धावा बोल कर जेसीबी मशीन में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी़ वहीं परचा जारी कर घटना की जिम्मेवारी एनएसपीएम ने लिया था़ इस दौरान चार-पांच लोगों की हल्की पिटाई भी की गयी थी़ विष्णुगढ़ थाना के इंस्पेक्टर बिरजू गंझु ने बताया की एक की गिरफ्तारी इस मामले को लेकर हुई है अन्य की तलाश पुलिस कर रही है. इधर घटना के बाद से सिमरिया में छोटेलाल कन्स्ट्रकशन में काम कर रहे लोग दहशत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










