शरारती तत्वों के कारनामों को सांप्रदायिक रंग देने से बचें

Published at :27 Mar 2017 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
शरारती तत्वों के कारनामों को सांप्रदायिक रंग देने से बचें

पंचमंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक में सभी समाज की भागीदारी हजारीबाग : हजारीबाग का एेतिहासिक रामनवमी पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मने, इसे लेकर रविवार को पंचमंदिर परिसर में सभी समुदाय ने शांति समिति की बैठक की. जिला प्रशासन व सदभावना विकास मंच की ओर से पहली बार मंच मंदिर परिसर में यह बैठक […]

विज्ञापन
पंचमंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक में सभी समाज की भागीदारी
हजारीबाग : हजारीबाग का एेतिहासिक रामनवमी पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मने, इसे लेकर रविवार को पंचमंदिर परिसर में सभी समुदाय ने शांति समिति की बैठक की. जिला प्रशासन व सदभावना विकास मंच की ओर से पहली बार मंच मंदिर परिसर में यह बैठक हुई. मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि हजारीबाग के सभी लोगों के प्रयास से रामनवमी पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनेगा.
रामनवमी पर्व से हजारीबाग की पहचान जुड़ी है. शरारती तत्वों पर हमें नजर रखनी होगी. वहीं पर्व के मौके पर एक दूसरे का विश्वास जीतें. युवा वर्ग पर बड़ी जिम्मेवारी है.
डीसी ने युवा वर्गो से बेहतर व सकारात्मक कार्य करने की अपील की. रामनवमी पर्व बेहतर तरीके से मनाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजन होगा. कार्यक्रम में बेहतर भूमिका निभानेवालों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. दूसरी ओर पर्व में उन्माद फैलाने व शरारत करनेवालों को वारंट व धारा 107 का नोटिस दी जायेगी. डीसी ने कहा कि अच्छा व अनुशासित जुलूस को पुरस्कृत किया जायेगा.
बैठक में सदभावना समिति के संचालक इरफान अहमद काजू, उप-महापौर आनंद देव, विकास साहा, महताब आलम, विजय केसरी, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सुधीर यादव, सरदार अवतार सिंह, नरेंद्र सिंह नरोला, सरदार कमलजीत सिंह, किशोर सोनी, बार सचिव अधिवक्ता राजकुमार राजीव, स्वरूप चंद जैन, गुलाम मोईउद्दीन, शमशेर आलम, रफत हसन, हरिश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, वार्ड पार्षद कमल गोप, मो नसिम, अंजुमन इस्लामिया के सचिव शकिल विहारी, मनोज गोयल, रवि यादव, मो. अली, सागरमय सरकार, नन्हे बब्लू सोनी, रोमी सलूजा, सुबोध सिन्हा समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल थे.
रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बने रामेश्वर
चुरचू. चीचीकला रामनवमी पूजा महासमिति का गठन िकया गया. इसमें अध्यक्ष रामेश्वर महतो, सचिव विकास महतो, कोषाध्यक्ष नंदलाल राम चुने गये. अध्यक्ष ने बताया कि रामनवमी के दौरान शराब पर प्रतिबंध रहेगा. कार्यकारिणी में अमृत महतो, धीरेंद्र महतो, दीपन रविदास, दशरथ रविदास, सुनील कुमार, हीरामन राम, तारकेश्वर महतो हैं. यह जानकारी ब्रजबिहारी महतो ने दी.
रामनवमी महासमिति अध्यक्ष ने सुझाव मांगा
हजारीबाग. श्री श्री चैत्र रामनवमी महासमिति अध्यक्ष सुधीर यादव पिंकू ने सभी प्रबुद्ध लोगों से सुझाव मांगा है. रामनवमी को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी लोग सहयोग देने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola