शांतिपूर्ण जुलूस के लिए करें सहयोग: एसडीओ

Published at :22 Mar 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण जुलूस के लिए करें सहयोग: एसडीओ

हजारीबाग : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए जगह-जगह पर शांति समिति की बैठक हो रही है. यह जानकारी सदर एसडीओ शशिरंजन ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान 24 घंटा कंट्रोल रूम संचालित रहेगा. इसमें कॉल, एसएमएस […]

विज्ञापन

हजारीबाग : रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए जगह-जगह पर शांति समिति की बैठक हो रही है. यह जानकारी सदर एसडीओ शशिरंजन ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान 24 घंटा कंट्रोल रूम संचालित रहेगा. इसमें कॉल, एसएमएस से शिकायत दर्ज करायी जा सकती है. प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा.

उन्होंने कहा कि रामनवमी त्योहार को आमजनों के सहयोग से अक्षुण्ण बनाये रखने को लेकर जिला प्रशासन तत्पर है. डीसी रवि शंकर शुक्ला के निर्देंश पर 21 मार्च को केरेडारी व बड़कागांव में शांति समिति की बैठक की गयी. उन्होंने रामनवमी को आपसी भाइचारगी के साथ मनाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि रामनवमी महापर्व को लेकर सभी अखाड़े का रजिस्ट्रेशन करा लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola