ग्रामीणों ने की पुलिस पिकेट निर्माण की मांग

Published at :21 Mar 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की पुलिस पिकेट निर्माण की मांग

उरीमारी. उरीमारी थाना क्षेत्र के लुरूंगा से बुधवार की रात अपहृत लालबहादुर साव हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने लुरूंगा में स्थायी पुलिस पिकेट निर्माण की मांग की है. मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची बड़ाकागांव विधायक निर्मला देवी से पुलिस पिकेट मामले में पहल करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना […]

विज्ञापन
उरीमारी. उरीमारी थाना क्षेत्र के लुरूंगा से बुधवार की रात अपहृत लालबहादुर साव हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने लुरूंगा में स्थायी पुलिस पिकेट निर्माण की मांग की है. मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची बड़ाकागांव विधायक निर्मला देवी से पुलिस पिकेट मामले में पहल करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना से ग्रामीणों के भीतर भय है. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है. ग्रामीणों ने कहा कि लालबहादुर निर्दोष था. बेकसूर की हत्या की गयी है. ग्रामीणों की बात सुनने के बाद विधायक ने इस मामले को विधानसभा में उठाने व सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया.
टीपीसी ने संलिप्तता से इनकार किया : लुरूंगा के लालबहादुर साव के अपहरण व उसकी हत्या कांड में टीपीसी ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया है.
रामगढ़ जोन के सब जोनल कमांडर मनमोहन जी ने कहा है कि लालबहादुर के मामले से उनके संगठन का कोई लेना-देना नहीं है. इस मामले में संगठन को बदनाम किया जा रहा है. अपने स्तर से संगठन इस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola