नया सर्वे शिविर खोलने का विरोध, आयुक्त से शिकायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय की ओर से चतरा, कोडरमा व प्रमंडल के अन्य जिलों के विभिन्न अंचलों में नया सर्वे कैंप खोले जाने का उजरतभोगी अमीन विरोध कर रहे हैं. इसे लेकर उजरतभोगी अमीन किशोर कुमार मेहता गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र से मिले और शिकायत की. आयुक्त को सौंपे गये […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग प्रमंडलीय बंदोबस्त कार्यालय की ओर से चतरा, कोडरमा व प्रमंडल के अन्य जिलों के विभिन्न अंचलों में नया सर्वे कैंप खोले जाने का उजरतभोगी अमीन विरोध कर रहे हैं. इसे लेकर उजरतभोगी अमीन किशोर कुमार मेहता गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश चंद्र मिश्र से मिले और शिकायत की.
आयुक्त को सौंपे गये ज्ञापन में किशोर कुमार मेहता ने बंदोबस्त कार्यालय के पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि नया सर्वे कैंप के नाम पर पैसे की उगाही की जा रही है. पैरवी वाले उजरतभोगी अमीन को सर्वे काम दिया जा रहा है. वर्षों पहले से प्रमंडल के विभिन्न जिले के दर्जनों अंचलों में खोले गये सर्वे कैंप में एक भी सर्वे कैंप को अब-तक पूरा नहीं किया गया है.
रैयत खाता खतियान लेने को लेकर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं और ठगी का शिकार हो रहे हैं. किशोर मेहता ने कहा कि इस पर आयुक्त ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है. इधर बंदोबस्त कार्यालय में उजरतभोगी अमीन की संख्या सैकड़ों में है. सर्वे कैंप में काम लेने को लेकर अमीन दो खेमें में बंट गये हैं. इनमें कुछ अमीन ने नया सर्वे शिविर खोले जाने का विरोध किया है, जबकि कई अमीन इसका समर्थन करने में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










