21 लाख के सामान की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2017 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच में जुटी हजारीबाग : हजारीबाग नगवां स्थित ज्योति टाइल्स एवं सेनिटरी हार्डवेयर दुकान में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और नगदी समेत 22 लाख रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गये. मामले को लेकर दुकान के संचालक जोबराज प्रसाद मेहता ने सदर कोर्रा टीओपी में प्राथमिकी […]
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हजारीबाग : हजारीबाग नगवां स्थित ज्योति टाइल्स एवं सेनिटरी हार्डवेयर दुकान में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने धावा बोला और नगदी समेत 22 लाख रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गये. मामले को लेकर दुकान के संचालक जोबराज प्रसाद मेहता ने सदर कोर्रा टीओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी पंकज कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात की. टीओपी प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.
जानकारी के अनुसार दुकान संचालक 15 मार्च की रात दुकान बंद कर घर चले गये. गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि दुकान के पिछले दरवाजे का दो ताला कटा हुआ है. अंदर जाकर देखा, तो पता चला की दुकान में चोरी हो चुकी है. दुकान संचालक के अनुसार दुकान से 13.50 लाख की टाइल्स समेत 3.80 लाख की सिनिटरी फिटिंग्स, 2.70 लाख रुपये के हार्डवेयर के सामान, 1.50 लाख रुपये के बिजली के सामान की चोरी हुई है. वहीं 72,580 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










