गर्दन रेत की थी हत्या

Published at :15 Mar 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
गर्दन रेत की थी हत्या

सात मार्च से था लापता था, तिलैया डैम किनारे मिला था शव हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र बहेरी गांव निवासी मुकेश कुमार रविदास की हत्या कर अपराधियों ने शव तिलैया डैम के किनारे फेंक दिया था. शव को गत नौ मार्च को तिलैया डैम के किनारे से बरामद तक तिलैया टीओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया […]

विज्ञापन

सात मार्च से था लापता था, तिलैया डैम किनारे मिला था शव

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र बहेरी गांव निवासी मुकेश कुमार रविदास की हत्या कर अपराधियों ने शव तिलैया डैम के किनारे फेंक दिया था. शव को गत नौ मार्च को तिलैया डैम के किनारे से बरामद तक तिलैया टीओपी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था. शव की तब तक शिनाख्त नहीं हो पायी थी, जिसके बाद शव को दफना दिया गया था. मामले को लेकर तिलैया टीओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 45-17 दर्ज किया गया. मुकेश की हत्या गर्दन रेत कर की गयी थी. परिजनों ने उसकी तसवीर देख दो दिन बाद उसकी शिनाख्त की. बाद में परिजन कोडरमा पहुंचे और शव को कब्र से निकलवाने की गुहार डीसी से लगायी. डीसी के आदेश पर शव को कब्र से निकाला गया. परिजनों ने शव की शिनाख्त की.

सात मार्च से था लापता

बताया जाता है कि बहेरी निवासी मुकेश कुमार रविदास सात मार्च को दोपहर लगभग 12.45 बजे घर से निकला था. उसके बाद से ही लापता था. तीन दिन बाद 10 मार्च को मुकेश की पत्नी सरिता देवी ने मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी थी. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस खोजबीन में जुट गयी.

पुलिस को बाद में जानकारी मिली कि तिलैया टीओपी पुलिस ने नौ मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद की है. पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि शव मुकेश का है. इधर, हजारीबाग व कोडरमा पुलिस ने मुकेश के मोबाइल का सीडीआर व काल डिटेल निकलवाया है. इसके आधार पर अपराधियों की तलाश पुलिस कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola