हजारीबाग में 30 से 40 लाख रुपये मूल्य की पांच ट्रैक्टर व एक ट्रक शराब जब्त

हजारीबाग : हजारीबाग के डेमोटांड़ में आज एक लाइसेंसी शराब दुकान पर 30-40 लाख रुपये की शराब जब्त की गयी है. यह छापेमारी आज शाम की गयी. जब्त किये गये शराब अलग-अलग ब्रांड के हैं और वे पांच ट्रैक्टर व एक ट्रक में जब्त किये गये. डेमोटांड़ के ही महाराजा होटल में भी आज दो […]
हजारीबाग : हजारीबाग के डेमोटांड़ में आज एक लाइसेंसी शराब दुकान पर 30-40 लाख रुपये की शराब जब्त की गयी है. यह छापेमारी आज शाम की गयी. जब्त किये गये शराब अलग-अलग ब्रांड के हैं और वे पांच ट्रैक्टर व एक ट्रक में जब्त किये गये.
डेमोटांड़ के ही महाराजा होटल में भी आज दो लाख रुपये की शराब जब्त की गयी है. मालूम हो कि आज होली व रामनवमी त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब पर लगाम कसने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.
मुफस्सिल थाने में पड़ने वाले डेमोटांड़ में आज सीओ शशिरंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गयी थी. खबर लिखे जाने तक जब्त किये गये शराब की जांच की जा रही है. ध्यान रहे कि हजारीबाग बिहार से सटा हुआ जिला है, जहां शराबबंदी लागू है और होली का त्यौहार निकट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










