पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पुत्र को जान से मारने की धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं उनके पुत्र अंकित राज को टाइगर ग्रुप ने जान से मारने की धमकी दी है. बताया जाता है कि पूर्व मंत्री से लेवी की मांग की गयी है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा गया है. जानकारी के अनुसार अंकित राज के मोबाइल पर 18 फरवरी को […]
विज्ञापन
बड़कागांव : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं उनके पुत्र अंकित राज को टाइगर ग्रुप ने जान से मारने की धमकी दी है. बताया जाता है कि पूर्व मंत्री से लेवी की मांग की गयी है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा गया है.
जानकारी के अनुसार अंकित राज के मोबाइल पर 18 फरवरी को पहली बार गंगा साव नामक व्यक्ति के नाम से कॉल आया. कॉल करनेवाले ने 20 लाख रुपये लेवी की मांग की.
लेवी नहीं देने पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गयी. दूसरी बार पुनः उसी मोबाइल से अंकित के मोबाइल पर 19 फरवरी को फोन आया. इसके बाद 24 फरवरी को भी फोन कर लेवी की मांग की गयी. इस संबंध में पूर्व मंत्री के पुत्र अंकित राज ने एसपी अनूप बिरथरे को जानमाल की सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि टाइगर ग्रुप के राजकुमार गुप्ता का भाई गंगा साव लेवी की मांग कर रहा है. वहीं बड़कागांव क्षेत्र में टाइगर ग्रुप का पोस्टर चिपका कर ठेकेदारों को धमकी भी दी जा रही है. आवेदन बड़कागांव थाना प्रभारी को भी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










