साइंस प्रैटिकल में पैसा लेने वालों पर मामला दर्ज होगा

Published at :08 Mar 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
साइंस प्रैटिकल में पैसा लेने वालों पर मामला दर्ज होगा

बीडीओ ने बीइइओ को दिया निर्देश केरेडारी : विद्यालय में साइंस प्रैटिकल परीक्षा में अधिक नंबर देने के नाम पर विद्यार्थियों से दो-दो सौ रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है. मामला उत्क्रमित उवि पगार चट्टीबारियातू का है. इसमें सचिव रंजीत बक्स राय की मिलीभगत से पारा शिक्षक विक्रमादित्य सिंह, धनंजय दुबे बच्चों से […]

विज्ञापन
बीडीओ ने बीइइओ को दिया निर्देश
केरेडारी : विद्यालय में साइंस प्रैटिकल परीक्षा में अधिक नंबर देने के नाम पर विद्यार्थियों से दो-दो सौ रुपये वसूलने का मामला प्रकाश में आया है. मामला उत्क्रमित उवि पगार चट्टीबारियातू का है. इसमें सचिव रंजीत बक्स राय की मिलीभगत से पारा शिक्षक विक्रमादित्य सिंह, धनंजय दुबे बच्चों से रुपये की वसूली की. साइंस प्रैटिकल परीक्षा में दो-दो सौ रुपये लेने की शिकायत विद्यार्थियों ने चट्टीबारियातू मुखिया सीमा गुप्ता को लिखित आवेदन देकर किया है. मुखिया सचिव रंजीत बक्स राय को केरेडारी बीडीओ कार्यालय लेकर पहुंचे. जहां सचिव ने बताया कि पैसा दोनों पारा शिक्षकों ने वसूला है. साथ ही बच्चों से वसूली गयी राशि लौटाने को तैयार हो गये. मुखिया ने बताया कि सचिव शराब की नशे में विद्यालय में रहते हैं.
परीक्षा के नाम पर पैसे की वसूली के मामले में बीडीओ राजेश कुमार साहू ने बीइइओ शिव शंकर प्रसाद अकेला को विद्यालय सचिव समेत दोनों पारा शिक्षक पर मामला दर्ज कराने व विद्यालय से निलंबित करने का आदेश दिया. साथ ही विधालय विकास की राशि का खर्च करने संबंधी ब्योरा मांगा.
क्या है मामला : प्रखंड के उत्क्रमित उवि पगार में साइंस प्रैटिकल की परीक्षा चल रही है. इसमें कागज के खर्च व बेहतर मार्क्स के नाम पर दो-दो सौ रुपये बच्चों से अवैध रूप से विद्यालय के शिक्षकों द्वार लिया जा रहा था. इस मामले में बच्चों ने विद्यालय में हंगामा कर दिया.
बच्चों ने मुखिया को इस उगाही के बारे में जानकारी दी. मुखिया सीमा गुप्ता ने इसकी सूचना केरेडारी बीडीओ राजेश साहू को दी. बीडीओ की उपस्थिति में मामले की जांच की गयी. शराब पी कर विद्यालय जाने पर सचिव को कड़ी फटकार लगायी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola