टीपीसी उग्रवादी अमर सिंह भोक्ता का घर सील

Published at :06 Mar 2017 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
टीपीसी उग्रवादी अमर सिंह भोक्ता का घर सील

हजारीबाग: टीपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अमर सिंह भोक्ता का घर सील कर दिया गया. भोक्ता का घर हजारीबाग शिव दयाल नगर कदमा के पास है. डीजीपी डीके पांडेय के निर्देश पर घर सील करते वक्त इसकी वीडियो रिकॉडिंग भी करायी गयी है. हेमंत गझु अपहरण, हत्या समेत कई मामलों के आरोपी टीपीसी का […]

विज्ञापन

हजारीबाग: टीपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अमर सिंह भोक्ता का घर सील कर दिया गया. भोक्ता का घर हजारीबाग शिव दयाल नगर कदमा के पास है. डीजीपी डीके पांडेय के निर्देश पर घर सील करते वक्त इसकी वीडियो रिकॉडिंग भी करायी गयी है. हेमंत गझु अपहरण, हत्या समेत कई मामलों के आरोपी टीपीसी का जोनल कमांडर की पत्नी ममता देवी जिला परिषद अध्यक्ष है.

उग्रवादी ने हजारीबाग के कदमा में एक करोड़ से अधिक खर्च कर आलीशान मकान बनवाया था. भोक्ता 10 वर्षों से टीपीसी उग्रवादी संगठन में यह सक्रिय है. पुलिस ने इस पर 10 लाख का इनाम भी रखा है. घ्यान रहे कि टीपीसी संगठन के 30-35 लोगों ने हेमंत का अपहरण कर लिया था. 26 दिनों के बाद हेमंत का शव मिला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola